बांदाः बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के 62 किलोमीटर चैनल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की उपचार के दौरान ही मौत हो गई। वहीं करीब एक दर्जन लोग के घायल हो गए।
सवारियों से भरी डबल डेकर बस के ट्रक से टकरा जाने की वजह से यह सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें कि एक ट्रक जो सीमेंट से भरा हुआ था, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट से आगरा की तरफ़ जा रहा था। ट्रक ड्राइवर को झपकी लग जाने की वजह से वह अनियंत्रित हो गया और एक सवारियों से भरी बस से टकरा गया। जिससे ट्रक ड्राइवर सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना सुबह करीब पांच बजे की है। जिसकी सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित ट्रैफिक इंस्पेक्टर व अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को ज़रिए एम्बुलेंस जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
भीषण सड़क हादसे में जहां कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं एक व्यक्ति सुग्रीव सोनकर पुत्र मिठाई लाल सोनकर उम्र करीब 45 वर्ष कस्बा व थाना राजापुर जनपद चित्रकूट की उपचार के दौरान ही मौत हो गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई