बांदाः सपा कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। करीब डेढ़ लाख रूपए बिजली बिल बकाया होने के कारण विभाग ने यह कार्यवाही की है। आपको बता दें बिजली खेड़ा स्थित सपा कार्यालय में एक किलोवाट का विद्युत कनेक्शन है। जिसका करीब दो साल से बिजली बिल नहीं भरा गया था।
जानाकरी के मुताबिक़ बिजली विभाग की तरफ से कई बार नोटिस भी जारी की गई थी। परन्तु जिला संगठन की लापरवाही के चलते नोटिस को हमेशा से अनदेखा किया जाता रहा है। जिससे परेशान होकर बिजली विभाग ने आज अनन्तः कनेक्शन को ही काट दिया है।
नाम न छापने की शर्त पर मिली जानकारी के मुताबिक़ कई बार बड़े नेताओं से बिजली बिल के नाम पर वसूली की जा चुकी है। पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने कई बार बकाया बिल के नाम पर अपना चन्दा जिला कार्यालय को दे दिया है।
आपको बता दें कि बांदा चित्रकूट लोकसभा व हमीरपुर लोकसभा सीट से दो दो सांसद निर्वाचित हुए हैं। इसके बावजूद बिजली बिल बकाया होना सपा के लिए चिंताजनक है। वहीं सपा मीडिया प्रभारी ने बिजली कनेक्शन काटे जाने की जानकारी देने के बजाए बचते नजर आए। मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने बताया कि कनेक्शन काटे जाने की जानकारी मीडिया बन्धुओं से मिली है। वो ज़िला अध्यक्ष डाक्टर मधुसूदन कुशवाहा से जानकारी करने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार