बांदाः पहली पत्नी के होते हुए एक व्यक्ति द्वारा दूसरी शादी करने का मामला गरमा गया है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई की मांग की है। पति ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने थाने और उच्च अधिकारियों को तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के करताल निवासी सीलम कुशवाहा ने बताया कि उसकी शादी 2022 में अतर्रा कस्बे के लेखपाल कॉलोनी निवासी आशीष कुमार से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे आए दिन प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने नरैनी थाने में दहेज अधिनियम और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच अधिकारी रवि कुमार ने केवल पति को ही दोषी पाया, बाकी सभी को जांच से बाहर कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि मुकदमे के दौरान उसके पति आशीष कुमार ने नरैनी कस्बा निवासी चुन्नू कुशवाहा की बेटी से 24 सितंबर बुधवार को चित्रकूट के गायत्री मंदिर में विवाह कर लिया। पीड़िता सीलम कुशवाहा और उसके परिजनों ने क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा और कोतवाली पुलिस समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता पक्ष का कहना है कि शादी के बाद से ही लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोपी पति ने बिना किसी को पता चले दूसरी शादी कर ली और पहली पत्नी को तलाक भी नहीं दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल