बांदाः एक दिन के लिए एआरटीओ नियुक्त सुधा सिंह ने जनता से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। सोमवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के बारे में जानकारी दी गई। महिला महाविद्यालय की एक छात्रा को एक दिन के लिए एआरटीओ नियुक्त किया गया। उन्होंने वाहनों की जाँच की और बिना हेलमेट वाली पाँच बाइकों के चालान काटे।
कार्यक्रम में जिले के सरकारी अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों की 50 छात्राओं ने भाग लिया। जिला प्रोबेशन कार्यालय की कामिनी सिंह और अखंड हिंद फौज की जिलाध्यक्ष रूपाली सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के बारे में जागरूक किया। सभी छात्राओं का लर्निंग लाइसेंस के लिए पंजीकरण भी कराया गया। छात्राओं ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोका और हेलमेट पहनने के फायदे बताए।
उन्होंने लोगों से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने का आग्रह किया। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा मधु कुशवाहा को एक दिन के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नियुक्त किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोककर पांच दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे। साथ ही हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने की हिदायत भी दी गई।
इससे पूर्व, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन उदयवीर सिंह ने छात्राओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनने के साथ ही सुझाव भी लिए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्याम लाल ने छात्राओं को परिवहन विभाग की सेवाओं की जानकारी दी। छात्राओं को परिवहन विभाग की कैशलेस योजना, राहवीर योजना, हिट एंड रन के बारे में बताया गया। इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी सौरभ कुमार, यात्री एवं माल कर अधिकारी वीरेंद्रनाथ राजभर, डॉ. पीयूष मिश्रा, आरआईटी गुलाबचंद, यातायात निरीक्षक संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा