बांदाः बबेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपने भाई की हत्या करने वाले अभियुक्त को बबेरू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने अपने ही भाई की डांट से क्षुब्ध होकर हत्या की थी। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का तख्ता भी बरामद कर लिया गया है। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि अतर्रा पुलिस ने ग्राम मुरवल में छत पर सोते समय एक व्यक्ति की हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। बबेरू थाना अंतर्गत ग्राम मुरवल में 20 अप्रैल की रात्रि में अज्ञात अभियुक्त ने मुकेश तिवारी पुत्र शशिपाल तिवारी की सिर पर वार कर हत्या कर दी थी।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगाई गई थीं।साक्ष्य संकलन एवं विश्लेषण, पूछताछ एवं जांच के क्रम में पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर हत्या के मामले में आरोपी के भाई को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में किया खुलासा
पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त कृष्णकांत का बड़ा भाई मुकेश अक्सर उसे डांटता था और मारपीट भी करता था। घटना वाले दिन भी मुकेश ने शराब के नशे में कृष्णकांत को डांटा और मारपीट की। इससे नाराज होकर कृष्णकांत ने रात में सोते समय लकड़ी के पटरे से मुकेश के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का पटरा बरामद कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम में मुख्य रूप से निरीक्षक बलराम सिंह, उ.नि. जयचंद्र सिंह पटेल, उ.नि. हरिश्चंद्र, उ.नि. विजय बहादुर, हेड कांस्टेबल धर्मराज, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह चौहान और कांस्टेबल विवेक कुमार आदि शामिल रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल