Banda Advocate Controversy : अधिवक्ता संघ के दो गुटों में लड़ाई खूनी संघर्ष तक पहुंच गई। पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष व वर्तमान अध्यक्ष के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप भी देखने को मिले। आपको बता दें कि विधायक निधि से निर्मित छह अधिवक्ता कक्षों के आवंटन का विवाद पिछले छह माह से वर्तमान बार संघ अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष के बीच चल रहा था। पूर्व बार संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित का कहना है कि उन्होंने विधायक निधि से छह अधिवक्ता कक्षों का निर्माण कराया था, जिन्हें नियमानुसार शुल्क लेकर आवंटित किया गया। लेकिन मौजूदा अध्यक्ष इस आवंटन को नहीं मान रहे हैं और अवैधानिक तरीके से पैसा लेकर कक्षों का आवंटन कर कब्जा कराना चाहते हैं।
सोमवार की रात बार संघ अध्यक्ष के इशारे पर अधिवक्ता गोविंद प्रसाद त्रिपाठी ने उनके कक्ष का ताला तोड़ दिया और सामान बाहर फेंकते हुए कुछ सामान हटा दिया और अपना सामान कक्ष के अंदर रख दिया। मंगलवार की सुबह जब अधिवक्ता को रोका गया तो उन्होंने उन पर जानलेवा हमला किया। हमले के दौरान वह गिर गए और घायल हो गए। आरोप है कि यह हमला उनकी हत्या के इरादे से किया गया। इसकी उन्होंने दो दिन पहले पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना दी थी।
उधर, बार संघ अध्यक्ष द्वारिकेश मंडेला का कहना है कि पूर्व बार संघ अध्यक्ष ने सात फरवरी 2025 को चुनाव के दौरान कक्षों का आवंटन किया है। इस दौरान उनको आवंटन का अधिकार नहीं था। चुनाव के दौरान एल्डर्स कमेटी प्रभावी होती है। शिकायत के बाद उन्होंने उक्त आवंटन को निरस्त करते हुए नए सिरे से कक्षों का आवंटन किया है। अधिकृत तौर पर कक्ष प्राप्त करने वाले अधिवक्ता गोविंद प्रसाद त्रिपाठी मंगलवार को सुबह अपने कक्ष में गए तो उनके साथ मारपीट की गई।
मंगलवार की सुबह अधिवक्ताओं के बीच हुई मारपीट के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि पुलिस ने कचहरी परिसर में डेरा डाल लिया है, लेकिन पूर्व बार संघ अध्यक्ष व वर्तमान अध्यक्ष के बीच टकराव की स्थिति न सुलझी तो मामला आगे भी बढ़ सकता है। पूर्व बार संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित फौजदारी के जाने-माने अधिवक्ता हैं और द्वारिकेश मंडेला मौजूदा बार संघ अध्यक्ष हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई