राहुल रतन
बलरामपुरः जिले में इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र के गांवों में अवैध रूप से चल रहे दो मदरसों को प्रशासन ने सील कर दिया है। मदरसे बिना किसी मान्यता के अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे। कार्यवाही के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
शासन के दिशा-निर्देश में बलरामपुर में भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में संवेदनशीलता एवं सुरक्षा के दृष्टिगत इंडो-नेपाल सीमा से 10 किलोमीटर तक सरकारी भूमि या सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण निर्माण हटवाए जाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इंडो-नेपाल सीमा से 10 किलोमीटर क्षेत्र तक अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के विशेष अभियान के तहत पुलिस राजस्व विभाग, वन विभाग, पीडब्ल्यूडी व अन्य विभागों की संयुक्त टीम द्वारा कुल 19 अवैध अतिक्रमण निर्माण सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक भूमि पर चिन्हित किए गए। कार्यवाही के तहत 07 अवैध अतिक्रमण निर्माण हटवा दिया गया गया है तथा अन्य को नोटिस देते हुए अवैध अतिक्रमण हटवाए जाने की कार्यवाही के साथ-साथ विधिक कार्यवाही भी की जा रही है।
विशेष अभियान चलाकर इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित गैर-मान्यता प्राप्त 25 मदरसे चिन्हित किए गए, जिसमें से 20 मदरसों को सील करा दिया गया है एवं 2 मदरसों को नोटिस दिया गया है। इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के दृष्टिगत राजस्व विभाग, पुलिस एवं एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग की जा रही है। प्रशसन का कहना है कि किसी भी अवैध निर्माण अतिक्रमण या किसी प्रकार की अवैध गतिविधि से सख्ती से निपटा जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह