Balasaheb Thackeray Death Anniversary: शिवसेना के संस्थापक और प्रमुख हिंदुत्व नेता बालासाहेब ठाकरे को उनकी पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रबल ध्वजवाहक और सनातन संस्कृति के अटल संरक्षक थे।
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रबल ध्वजवाहक और सनातन संस्कृति के अटल संरक्षक बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि। राष्ट्रविरोधी ताकतों के विरुद्ध एक मजबूत ढाल बनकर खड़े रहने वाले बालासाहेब ठाकरे ने जीवन भर संस्कृति और अपने धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष किया।" उन्होंने आगे लिखा, "बालासाहेब ठाकरे अपने सिद्धांतों और विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। वे प्रत्येक देशभक्त के लिए मूल्य-आधारित राजनीतिक जीवन जीने की प्रेरणा हैं। बालासाहेब ठाकरे की उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।"
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना (शिंदे गुट) प्रमुख एकनाथ शिंदे ने भी बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने 'X' पोस्ट में लिखा, "बालासाहेब ठाकरे के विचार और स्मृतियां सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगी।" एकनाथ शिंदे ने उन्हें श्रद्धेय हिंदू हृदय सम्राट बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने भी इस अवसर पर बालासाहेब ठाकरे को याद किया। उन्होंने कहा, "बालासाहेब ठाकरे अपने 'ठाकरेबाज' और बेबाक शब्दों से विरोधियों पर प्रहार करते थे। उनके कार्टून कई लोगों को आहत करते थे, लेकिन उन्होंने जीवन भर निस्वार्थ भाव से राजनीति से परे मित्रता निभाई और कभी भी कटुता को अपने अंदर नहीं आने दिया।"
शरद पवार ने अपनी पोस्ट में लिखा, "महाराष्ट्र का इतिहास उनके (बालासाहेब ठाकरे) बिना अधूरा है। राज्य के सामाजिक कल्याण में अतुलनीय योगदान देने वाले दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।" महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल ने अपनी पोस्ट में लिखा, "देश के राजनीतिक इतिहास पर अमिट छाप छोड़ने वाले और आज भी मराठी जनमानस में अमिट स्थान रखने वाले हिंदू हृदय सम्राट और शिवसेना नेता बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देता रहेगा।"
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई