बहराइचः जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय ने बताया कि मिशन शक्ति विशेष अभियान चरण 5.0 के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा शिक्षा विभाग के समन्वय से मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र की अध्यक्षता में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय, ढपालीपुरिवा, बहराइच में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कन्या पूजन किया तथा कन्याओं को प्रसाद प्रदान कर बालिकाओं के जन्म के प्रति समाज के दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन तथा सामाजिक उत्थान में बेटियों की भूमिका का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास एवं पुष्टाहार, सीडीपीओ, नगर बहराइच, विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापिका, मिशन शक्ति हब के कार्यकर्ता दिलीप कुमार सिंह, नीलम शुक्ला, चाइल्ड हेल्पलाइन की शालिनी यादव आदि उपस्थित थे।
गौरतलब है कि सोमवार को मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत गेंद घर मैदान में आयोजित विशाल सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अवसर पर जिला प्रोबेशन कार्यालय महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19), प्रायोजक योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना (विधवा पेंशन), वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड लाइन से संबंधित पत्रावलियों का अनावरण मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्राधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा आम जनता को सरकार द्वारा संचालित सभी महिला हेल्पलाइन नंबर 1076, 112, 181, 1098, 1090 के बारे में जानकारी दी गई।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई