बहराइच : जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बुधवार की रात्रि ठंड एवं शीतलहरी से उत्पन्न समस्याओं को देखते हुए नगर विकास अभिकरण द्वारा मोहल्ला सलारगंज में निर्मित शेल्टर होम का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण विशेष रूप से उन निराश्रित, असहाय एवं कमजोर वर्ग के लोगों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया, जिन्हें कड़ाके की ठंड में सुरक्षित ठिकाने की आवश्यकता होती है।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बहराइच, प्रमिता सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि डूडा द्वारा निर्मित इस शेल्टर होम का संचालन फेयरडील ग्रामोद्योग सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में शेल्टर होम में 75 बेड की व्यवस्था है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाकर 100 तक किया जा सकता है। शेल्टर होम में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें रसोईघर भी शामिल है, जिससे ठहरने वाले व्यक्ति स्वयं भी भोजन तैयार कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि सभी बेड पर साफ-सुथरी चादरें और कंबल उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही रसोई में आवश्यक बर्तन और गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को भोजन बनाने में असुविधा न हो। उन्होंने संस्था के प्रबंधक और अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि शेल्टर होम में ठहरने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण पंजिका में सही रूप से दर्ज किया जाए। इसके साथ ही आने वाले व्यक्तियों की पहचान तथा आने का कारण भी अभिलेखों में सुरक्षित रखा जाए।
डीएम अक्षय त्रिपाठी ने शेल्टर होम की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शेल्टर होम के संचालन और सुविधाओं की जानकारी अधिकाधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर बैनर और बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शीतलहरी से प्रभावित किसी भी व्यक्ति को राहत उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निरीक्षण प्रशासन की संवेदनशीलता और जरूरतमंदों के प्रति उत्तरदायित्व का स्पष्ट उदाहरण है, जिससे इस कठिन मौसम में असहाय लोगों को सुरक्षा और राहत प्रदान की जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह