बहराइच: दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना अन्तर्गत ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के अवसर पर विकास भवन परिसर में आयोजित वितरण शिविर में मुख्य अतिथि सांसद बहराइच डॉ. आनन्द गोंड द्वारा विधायक सदर अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि शिवम जायसवाल, भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, पार्टी पदाधिकारी परशुराम कुशवाहा व अन्य के साथ पात्र दिव्यांगजनों को 10 व्हील चेयर, 05 श्रवण यंत्र (कान मशीन) व 19 स्मार्ट केन/ब्रेल किट इत्यादि सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इसके अलावा नवीन दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र का वितरण भी किया।
मुख्य अतिथि सांसद बहराइच डॉ. गोंड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजन के कल्याणार्थ अनेकों योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। डॉ. गोंड ने कहा कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के पीछे सरकार की यही मंशा है कि हाथ, पैर, आंख, कान अथवा मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों की पेंशन, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण के माध्यम से सहयोग प्रदान कर उनके जीवन में खुशहाली लाई जाए। सांसद डॉ. गोंड ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिव्यांगजन को सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं से भी आच्छादित कराया जाय। ताकि दिव्यांगजन भी अपने जीवन में किसी प्रकार की कमी महसूस न करते हुए दूसरे सामान्य लोगों की तरह अपना जीवन जी सकें।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मंजरी भारद्वाज ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की तथा उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल