Badrinath Dham: उत्तराखंड के चार धामों ( Chardham Yatra 2025) में से एक बद्रीनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट रविवार सुबह 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते ही मंदिर परिसर 'जय बद्री विशाल' के उद्घोष से गूंज उठा और सेना के बैंड की मधुर धुनों ने इस पावन अवसर को और भी भव्य बना दिया। इस अवसर पर बद्रीनाथ मंदिर को 40 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया था। साथ ही श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कपाट खुलने और अखंड ज्योति दर्शन के साक्षी बने।
दरअसल उत्तराखंड के चारों धाम (Chardham Yatra) बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनेत्री और गंगोत्री की यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड के चारों धामों के दर्शन के लिए आते हैं। केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट पहले ही श्रद्धालुओं के लिए खुल दिए गए थे। श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। बद्रीनाथ धाम मई से नवंबर तक तीर्थयात्रियों के लिए खुला रहता है। शीतकाल में मंदिर बंद रहता है। उस समय जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में भगवान की पूजा की जाती है। चारधाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। यह आंकड़ा 25 लाख के करीब है।
बता दें कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश-विदेश से आए सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी तथा उन्हें चारधाम यात्रा पर आने का निमंत्रण भी दिया। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा इस वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। तीर्थयात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव कदम उठाए गए हैं। इस अवसर पर सीएम ने प्रदेश और देश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल