Azam Khan Meets Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता आजम खान ने पहली बार सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद शुक्रवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात में उनके साथ बेटे अब्दुल्लाह खान भी मौजूद थे, जिनकी सियासी भविष्य को लेकर अब आजम खान की चिंताएँ सामने आईं।
फिलहाल आजम खान ने इस मुलाकात के सियासी उद्देश्य से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वे और अखिलेश एक जैसी विचारधारा के लोग हैं और बातचीत अच्छी रही। उन्होंने 2027 में बदलाव की लहर की बात की, और यह भी कहा कि वे उसका हिस्सा बनेंगे। हालांकि, सियासी गलियारों में इस मुलाकात के सियासी निहितार्थ पर चर्चाएं तेज हो गईं। माना जा रहा है कि अब आजम, बेटे अब्दुल्लाह के भविष्य के लिए सपा में नए रास्ते खोलने की तैयारी में हैं।
आजम खान की यह मुलाकात उनके और अखिलेश यादव के बीच पहले से बने सियासी रिश्तों की बर्फ पिघलने का संकेत दे रही है। इससे पहले जब अखिलेश रामपुर पहुंचे थे, तो आजम ने साफ किया था कि यह मुलाकात सिर्फ उनके और अखिलेश के बीच होगी और परिवार के किसी अन्य सदस्य को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, अब्दुल्लाह और आजम दोनों ही 2027 में विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए अदालत से अपनी सजा पर रोक का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में यह मुलाकात आगामी सियासी घटनाक्रमों के लिए अहम साबित हो सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई