अयोध्याः भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की अदालत से बड़ी राहत मिलने पर अयोध्या में नागा संतों और समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व में एकत्र हुए संतों ने न्यायिक फैसले का स्वागत किया और बृजभूषण सिंह को देश का अगला खेल मंत्री बनाने की मांग की। महंत संजय दास ने कहा कि यह न्याय और सत्य की निर्णायक जीत है। सत्य को परेशान किया जा सकता है लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता। हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं। नेताजी जिंदाबाद!
आपको बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को उस मामले में दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली, जिसमें एक महिला पहलवान ने बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गोमती मनोचा ने कहा, "मामला रद्द करने की रिपोर्ट स्वीकार कर ली गई है।"
इस अवसर पर आचार्य पीठ श्रीलक्ष्मणकिला अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण, पहलवान मणिराम दास, उपेंद्र दास, प्रियेश दास, आलोक मिश्रा और अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संतों का कहना है कि बृजभूषण शरण सिंह ने भारतीय कुश्ती को अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाई है और अब उन्हें राष्ट्रीय खेल मंत्री की जिम्मेदारी देने का समय आ गया है। और संतों ने इस ऐतिहासिक फैसले पर मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल