अयोध्याः अयोध्या विकास खण्ड पूरा बाजार अन्तर्गत ग्राम राजेपुर में अंकुर सिंह के प्रतिष्ठान श्री बालाजी इंटरप्राइजेज का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सूर्यवंश क्षत्रिय समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष भगवान बक्श सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों को बड़े प्रतिष्ठान स्थापित कर युवाओं को रोजगार योग्य बनाना चाहिए ताकि उन्हें नौकरी की तलाश में शहरों की ओर न भागना पड़े। उन्होंने कहा कि नजदीक में प्रतिष्ठान खोलने से समय और धन की बचत होती है। बचे हुए समय में अन्य कार्य कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य शम्भू नाथ सिंह दीपू ने कहा कि इस प्रतिष्ठान के स्थापित होने से स्थानीय बाजार का स्तर ऊंचा उठा है।
उन्होंने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिष्ठान को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मराज डॉ. प्रियनाथ सिंह उर्फ बंटी जुगनू, आईटीआई के संस्थापक जगजीवन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेत्री शारदा यादव, समाजसेवी सुनील सिंह मुन्ना बिक्कू सिंह पूरा राजेश सिंह डॉ. तेज बहादुर सिंह सहित सैकड़ों क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक अंकुर सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण किया। कर परिधान प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि गुणवत्ता ही प्रतिष्ठान की पहचान होगी
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल