Ayodhya Ravana Dahan Ban: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलीला (Ayodhya Ramlila) का भव्य आयोजन हो रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र 240 फुट ऊंचे रावण और 190 फुट ऊंचे मेघनाद के पुतले हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने आते हैं। हालांकि, अयोध्या जिला प्रशासन ने सोमवार को 240 फुट ऊंचे रावण और 190 फुट ऊंचे मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के दहन पर रोक लगा दी।
प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अयोध्या में दशहरे (Dussehra) पर इतने ऊंचे पुतलों के दहन पर रोक लगा दी है। अयोध्या पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से यह प्रतिबंध लगाया गया है और रामलीला आयोजन समिति ने अभी तक अनुमति नहीं ली है। उन्होंने आगे बताया कि गश्त के दौरान जब पुतले बनते देखे गए तो कार्रवाई की गई।
अयोध्या रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी ने कहा कि 22 सितंबर से राम कथा पार्क में फिल्मी रामलीला चल रही है और 2 अक्टूबर को रावण दहन होना था। इस कार्यक्रम के लिए 240 फुट के रावण व अन्य पुतलों का निर्माण पूरा हो गया है। अयोध्या की फिल्मी रामलीला में रवि किशन, मनोज तिवारी, अवतार गिल, राकेश बेदी, बिंदु दारा सिंह, मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका विश्वकर्मा जैसे कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं। लोग इसी आकर्षण में रामलीला पहुंच रहे हैं। लेकिन अचानक सुरक्षा कारणों से पुतला फूंकने पर प्रतिबंधन (Ayodhya Ravana Dahan Ban) समझ से परे है। अयोध्या की सुरक्षा और गैर पारंपरिक कार्यक्रम को लेकर रावण दहन की इजाजत नहीं दी गई। फिलहाल रामलीला चलती रहेंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज