Ram Mandir Replica: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर 500 वर्षों के संघर्ष, तपस्या और बलिदान का जीवंत प्रतिमान है। यह न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि भारतीय समाज की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक चेतना का भी प्रतीक बनकर उभरा है। भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा निर्मित राम मंदिर की प्रतिकृति के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह बात कही।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर हमारे समाज के लंबे संघर्ष की गौरवशाली विरासत है। 500 वर्षों तक चले आंदोलन, बलिदान और आस्था के बाद यह सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया ने एक साथ अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का दृश्य देखा, तो वह क्षण इतिहास में अमिट हो गया। यह ऐसा दृश्य था, जिसे कोई भी सनातनी कभी भुला नहीं सकता।
सीएम यादव ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से सनातन संस्कृति का ध्वज एवरेस्ट से भी ऊंचा भाव लेकर दुनिया के सामने लहराया है। यह मंदिर न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति, परंपरा और मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का मुस्कुराता स्वरूप प्रत्येक भारतीय के रोम-रोम में राम-राम की ध्वनि को और प्रबल करता है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हीं के कारण भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न्याय, आस्था और संविधान के संतुलन का श्रेष्ठ उदाहरण है, जिसने दुनिया के सामने भारत की लोकतांत्रिक शक्ति को प्रदर्शित किया।
भोपाल के मालवीय नगर स्थित युवा सदन में विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा राम मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण कराया गया है। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस प्रतिकृति का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरा परिसर राममय वातावरण से गूंज उठा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य सरकार द्वारा संचालित सांस्कृतिक अनुष्ठानों का जिक्र करते हुए कहा कि गीता जयंती के अवसर पर प्रदेश में गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक पाठ किया गया। इसमें तीन लाख से अधिक लोगों ने भाग लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जबकि करीब नौ लाख विद्यार्थी इस आयोजन से जुड़े। उन्होंने बताया कि गीता जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है, जिसका पुरस्कार वितरण विवेकानंद जयंती पर किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा