रामनगरी अयोध्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 दिसंबर को प्रस्तावित आगमन और राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले उत्साह और उमंग से सराबोर है। शहर की सड़कों से लेकर व्यापारी गलियों तक, हर ओर सजावट, सफाई और स्वागत व्यवस्था की हलचल साफ झलक रही है। गुरुवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की मौजूदगी में व्यापारियों, पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें स्वागत कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने नया घाट पर स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और लोगों से अपील की कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर की स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री जब साकेत महाविद्यालय से गेट नंबर 11 तक पहुंचेंगे, तब पूरा मार्ग तिरंगों, पुष्प सज्जा और रोशनी से जगमगाता दिखाई देगा। यह स्वागत केवल आयोजन भर नहीं, बल्कि अयोध्या की संस्कृति और आस्था की अद्वितीय पहचान है।” बैठक में वरिष्ठ नेता रामचंद्र यादव ने कहा कि यह अवसर करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं का उत्सव है और प्रधानमंत्री का आगमन रामनगरी की वैश्विक पहचान को और मजबूत करेगा।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि स्वागत मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर मंच स्थापित किए जाएंगे, जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शंखनाद, ढोल-नगाड़े और पुष्प वर्षा के माध्यम से प्रधानमंत्री का अभिवादन किया जाएगा। बैठक में मौजूद व्यापारी नेताओं ने भी शहर को भव्यता से सजाने और स्वागत कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अतुल सिंह, चंद्र प्रकाश गुप्ता, शिवेंद्र सिंह, अरुण अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह गांधी, राम अधार सोनी, जसवीर सिंह, राजेश सिंह, अमल गुप्ता, नीरज जायसवाल, ज्ञान केसरवानी, मनोज जायसवाल और पंकज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने बैठक में भाग लिया और एक स्वर में कहा कि अयोध्या इस ऐतिहासिक अवसर पर भव्य और पवित्र रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल