अयोध्याः युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, अयोध्या द्वारा आयोजित एक दिवसीय मंडल स्तरीय युवा उत्सव का सफल आयोजन डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
युवा उत्सव में समूह नृत्य, समूह गीत, डिक्लेमेशन, पेंटिंग, कहानी लेखन और कविता लेखन जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के सभी जनपदों से आए विजयी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की। कार्यक्रम का संपूर्ण प्रभार रोशनी श्रीवास्तव के पास रहा।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने युवाओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विविध रचनात्मक गतिविधियों के महत्त्व के बारे में बताया और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और सृजनात्मक क्षमता को विकसित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन देवेश मिश्रा ने किया।
जूरी सदस्यों में डॉ. रचना श्रीवास्तव, डॉ. सरिता सिंह, डॉ. गरिमा सिंह और डॉ. निखिल शामिल रहे, जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अभिषेक चौबे, विकास चंद मोहम्मद, अमन वर्मा, रागिनी, ललित तिवारी, राहुल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में बताया गया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
Twisha Sharma Death Case: पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
2026-06-02
Yogi Adityanath Kushinagar Visit : कानून व्यवस्था और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की नई हुंकार
2026-06-02
2026-06-02
4 साल बाद फिर दौड़ी जोगिंदर नगर-पठानकोट ट्रेन, कांगड़ा वैली रेलवे सेवा बहाल
2026-06-02
Jharkhand: 77 हजार रुपये रिश्वत लेते SBI ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, CBI ने रंग हाथ पकड़ा
2026-06-02
2026-06-02
Telangana Formation Day: सीएम रेवंत रेड्डी और राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
2026-06-02
दिल्लीः जोरदार धमाके के साथ फटा सिलेंडर, भरभरा कर गिरी बिल्डिंग, 6 घायल
2026-06-02
TMC में उथल-पुथल के बीच आज धरना देंगी ममता बनर्जी, विधायकों की मौजूदगी पर नजर
2026-06-02
Bada Mangal 2026: जयकारों से गूंजी हनुमान गढ़ी, अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
2026-06-02