अयोध्याः कौन कहता है, आसमान में सुराख नहीं हो सकता है इन दिव्यांग मूक बधिर बच्चों से तो कहो। इनकी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास इनके अंदर संस्था की संचालिका डॉ. रानी अवस्थी एवं प्रबंधक राघवेंद्र अवस्थी द्वारा इतना कूट-कूट कर भरा है कि ये बच्चे कुछ भी करने को तैयार हैं। ये न केवल देश के विकास में अपना सहयोग करने को तैयार है वरन् समाज का भी निर्माण कर रहे हैं क्योंकि यहां शिक्षित होने के बाद कोई भी बच्चा खाली नहीं रहता है।
डॉक्टर रानी अवस्थी ने बताया कि या तो बच्चे सरकारी और गैर सरकारी नौकरी करते हैं या स्वयं का व्यवसाय करते हैं। उक्त विचार व्यक्त किए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने। उक्त अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति गीत सुनो गौर से दुनिया वालो, जलवा जलवा, संदेशे आते हैं एवं दुर्योधन की सभा, ट्रैफिक पुलिस तथा अस्थि दिव्यांग बालिका वंदना पांडे का नृत्य अवध में जन्मे राम, रेखा यादव का माइम शबरी मां तथा लक्ष्मी का भजन, मानसिक रूप से कमजोर बालिका अन्या का नृत्य, मूक बधिर बालिका अंशिका, परी गोल्डी तथा आयुषी ना सुनते हुए भी रंगीलो मारो ढोलना, सरस्वती वंदना, देश रंगीला पर इस प्रकार नृत्य किया की लग ही नहीं रहा था कि ये बच्चे सुन बोल नहीं सकते हैं।
डॉ रानी अवस्थी ने बताया कि एक सप्ताह से संस्था में विश्व दिव्यांग दिवस समारोह मनाया जा रहा है जिसमें स्वच्छता अभियान, खेल-कूद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, सुलेख, प्रतियोगिता, बैलेंस रेस, म्यूजिकल चेयर रेस आदि प्रतियोगिता हुई जिनका पुरस्कार आज दिया जा रहा है। डॉ रानी अवस्थी ने बताया कि इन बच्चों ने जूडो प्रतियोगिता में भी गोवा, दिल्ली, हरियाणा आदि में चैंपियनशिप जीती है। इन बच्चों की श्री राम संबंधित प्रसंगों की चित्रकला प्रदर्शिनी एक एक महीने तक अयोध्या शोध संस्थान में लगी रही।
उक्त अवसर पर मुस्कान पुनर्वास द्वारा अपने सहयोगी समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया जिसमे एस.पी.मौर्य चीफ इंजीनियर सिंचाई विभाग, मैनेजर रेड्डी फाउंडेशन, दान बहादुर सिंह, शिव कुमार मिश्रा , आशुतोष द्विवेदी तुलसी स्मारक भवन, सूर्यकांत पांडे, विजय शंकर पांडे थे। इस अवसर पर अभिभावक, बच्चे, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी अयोध्या के सम्मानित नागरिक एवं पत्रकार बंधु आदि उपस्थित थे।
इस प्रकार विश्व दिव्यांग दिवस का यह कार्यक्रम बहुत ही धूम धाम से तुलसी स्मारक भवन में संपन्न हुआ। देश दीपक ने बड़े ही भाव पूर्ण ढंग से दिव्यांग बच्चों के बारे में बताते हुए पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया और बीच बीच में ताली बजवाकर बच्चों का उत्साहवर्धन भी करते रहे। प्रबंधक राघवेंद्र अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा विशेष रूप से जिन लोगों में इन दिव्यांग बच्चों के कार्यक्रम को धैर्यपूर्वक इतने समय तक देखा तथा उन शिक्षकों का भी आभार है। जिन्होंने आज के इस कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया इस प्रकार मुस्कान यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट फंसी, आर्मी की मदद से यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू
पुष्कर में काव्य और अध्यात्म का अद्भुत संगम, डॉ. कैलाश मण्डेला को मिला राष्ट्रीय सम्मान
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश
मुजफ्फरनगर में पटाखा गोदाम में भीषण आग, 2 बच्चे झुलसे, बड़ा हादसा टला
स्वच्छता और विकास की दिशा में बड़ा कदम, नाला सफाई अभियान शुरू
झांसी में न्यायिक अधिकारी को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा
स्मार्ट मीटर बने सिरदर्द: तकनीकी खामियों से परेशान उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
रुदावल CHC में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, एक डॉक्टर के भरोसे हजारों मरीज
मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता व सम्मान समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर में अपराध समीक्षा बैठक: एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश
गो सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल से देशभर में गोहत्या बैन की मांग को लेकर शुरू होगा महाअभियान