अयोध्याः अयोध्या की थाना हैदरगंज पुलिस ने तेज़तर्रार कार्रवाई करते हुए अज्ञात युवक की हत्या का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने किया है। उन्होंने कहा यह सफलता ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण से मिली।
3 दिसंबर की सुबह ग्राम सभा मऊ स्थित विशुही नदी में एक अज्ञात युवक का शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों ने जांच की और शव की फोटो ऑपरेशन त्रिनेत्र नेटवर्क में भेजी गई, जिससे मृतक की पहचान यदुनाथ पुत्र स्व. दयाराम कोरी के रूप में हो सकी। मृतक के पुत्र सुरजीत की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन टीमों का गठन किया।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक ने कुछ दिन पहले आरोपी रामकुमार शुक्ला की बेटी व मां को अपशब्द कहे थे। इसी रंजिश के चलते रामकुमार ने अपने साथियों रामबाबू उर्फ आयुष यादव और दिलीप उर्फ चलाकी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। अभियुक्तों ने यदुनाथ को घर से बुलाया, अपनी तीन पहिया ऑटो में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए और ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ऑटो में रखकर मऊ और न्यूना गाँव के बीच विशुही नदी पुल से नीचे फेंक दिया। बता दें 4 दिसंबर की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सभी निवासी सहावां, थाना कोतवाली बीकापुर अयोध्या के रहने वाले है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त ईंट (आला-ए-क़त्ल) तथा ऑटो यूपी 42 DT 5010 बरामद कर लिया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
Twisha Sharma Death Case: पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
2026-06-02
Yogi Adityanath Kushinagar Visit : कानून व्यवस्था और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की नई हुंकार
2026-06-02
2026-06-02
4 साल बाद फिर दौड़ी जोगिंदर नगर-पठानकोट ट्रेन, कांगड़ा वैली रेलवे सेवा बहाल
2026-06-02
Jharkhand: 77 हजार रुपये रिश्वत लेते SBI ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, CBI ने रंग हाथ पकड़ा
2026-06-02
2026-06-02
Telangana Formation Day: सीएम रेवंत रेड्डी और राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
2026-06-02
दिल्लीः जोरदार धमाके के साथ फटा सिलेंडर, भरभरा कर गिरी बिल्डिंग, 6 घायल
2026-06-02
TMC में उथल-पुथल के बीच आज धरना देंगी ममता बनर्जी, विधायकों की मौजूदगी पर नजर
2026-06-02
Bada Mangal 2026: जयकारों से गूंजी हनुमान गढ़ी, अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
2026-06-02