अयोध्याः अयोध्या धाम के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता से मिला और अपनी समस्याओं को लेकर तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक माल परिवहन पर लगाए गए यातायात प्रतिबंध में छूट देने की मांग की।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में जिलाधिकारी की ओर से आदेश भी जारी किया गया था। व्यापारियों ने दूसरी मांग लता चौक से टीरी बाजार तक चलने वाली आस्था रथ को श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे रामपथ पर संचालित करने की रखी। तीसरी मांग के तहत अयोध्या धाम क्षेत्र में स्थित होटलों और होमस्टे में ठहरने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को अंदर आने देने की अपील की।
विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यापारियों के हितों के बीच संतुलन बनाते हुए समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारिक गतिविधियों को बाधित किए बिना सुरक्षा और यातायात नियंत्रण की गाइडलाइन में आवश्यक संशोधन पर विचार किया जाएगा। विधायक ने कहा कि वह इस संबंध में शीघ्र ही जिलाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों से वार्ता करेंगे तथा रात्रि भाड़े में छूट, आस्था रथ संचालन की अवधि बढ़ाने तथा श्रद्धालुओं के वाहनों को प्रवेश की अनुमति आदि मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय कराने का प्रयास करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में पंकज गुप्ता, अनिल मौर्य, विनोद पाठक, बृज किशोर ग्रुप, अचल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह