अयोध्याः भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या से रघुभूमि से तपोभूमि तक तीन दिवसीय यात्रा जय श्री राम के नारे के साथ बक्सर के लिए रवाना हुई। बुधवार को मां सरयू के अवतरण दिवस पर लोकदायित्व के तत्वावधान में यात्रा के संयोजक व प्रमुख पवन कुमार के नेतृत्व में तुलसी छावनी के श्री महंत जनार्दन दास जी महाराज, रघुवंश संकल्प सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी दिलीप दास जी महाराज व अवध विश्वविद्यालय के डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने अयोध्या धाम के लता चौक से 276 किलोमीटर लंबी यात्रा को बक्सर के लिए रवाना किया। इसके पूर्व लोकदायित्व के पदाधिकारियों ने भगवान श्री राम व लक्ष्मण की प्रतिमा का तिलक किया और मां सरयू का जल आचमन कर लोक कल्याण की कामना की।
इस यात्रा में समाज के लगभग सभी वर्ग के लोग शामिल हुए। लोकदायित्व प्रमुख व यात्रा के संयोजक पवन कुमार ने बताया कि यह यात्रा आज अयोध्या धाम से प्रारंभ हुई है। शास्त्रों में 13 स्थानों पर रामजी के रुकने, विश्राम करने, रात्रि शयन करने का प्रमाण मिलता है। उन स्थानों में पहले दिन अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, दूसरे दिन आजमगढ़, मऊ, बलिया समेत कारो धाम तथा तीसरे दिन बक्सर में विश्राम करेंगे। इस यात्रा में रथ समेत करीब दो दर्जन वाहन साथ चल रहे हैं। यात्रा में जगह-जगह स्थानीय लोग पुष्प वर्षा के साथ रामजी की आरती कर रहे हैं। यात्रा में संकीर्तन मंडली भगवान श्रीराम के आगमन वाले स्थानों पर हरिकीर्तन कर रही है। यात्रा को लेकर आम लोगों में काफी उत्साह है। इस यात्रा में दीनानाथ सिंह, अनलाकर कौशिक, सीता राम प्रजापति, अरविंद सिंह, राणा सिंह, अविनाश शाही, अभिषेक पांडेय, गौरव रघुवंशी, अवधेश प्रताप, दिनेश सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह