अयोध्याः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक तिवारी के नेतृत्व में तदर्थ शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला विद्यालय निरीक्षक अयोध्या से मिला। शासन ने माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की सूची मांगी थी, जिसमें 2000 के बाद नियुक्त तदर्थ शिक्षकों को कार्यरत नहीं दिखाया गया, जिसका संगठन ने विरोध किया।
जिला मंत्री आलोक तिवारी ने कहा कि यदि तदर्थ शिक्षकों को माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत नहीं दिखाया जाएगा तो उनके पद चयन बोर्ड या स्थानांतरण से भरे जाएंगे, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप मानदेय पर तदर्थ शिक्षकों को रखने की व्यवस्था स्वतः समाप्त हो जाएगी, क्योंकि मानदेय शिक्षकों को पद के अनुपात में रखा जाएगा, यदि पद नहीं रहेगा तो तदर्थ शिक्षक बाहर हो जाएंगे। इन मामलों को लेकर प्रतिनिधिमंडल जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला, उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में शासन से बात करूंगा और पोर्टल खुलेगा तो नियमानुसार संशोधन भी किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में शिक्षक सुशील कुमार शुक्ला, राजकुमार पांडेय, ललित भटनागर, मनोज सिंह, अनूप पांडेय, सत्य प्रकाश, आलोक पांडेय शामिल रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई