अयोध्याः नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय सोमवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद शशांक तिवारी के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के फार्मूले पर चुनाव लड़ेगी और यह फार्मूला इस बार पूरी तरह सफल होगा। उन्होंने कहा कि सवर्ण, बुद्धिजीवी और अल्पसंख्यक समाज के लोग भी इस फार्मूले से जुड़ रहे हैं और समाजवादी पार्टी को विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से तंग आ चुकी है। अब सभी वर्गों की नजर समाजवादी पार्टी पर टिकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में गठबंधन चुनाव जीतेगा और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज भी पीडीए का हिस्सा है और सपा की सरकार बनने पर उनके विकास के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी।
उन्होंने सपा सरकार की पूर्ववर्ती योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यदि वह योजनाएं जारी रहती तो आज जनता खुशहाल होती। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में आते ही वह सारी योजनाएं बंद कर दी गई, जिससे गरीब व जरूरतमंद प्रभावित हुए। कांग्रेस से रिश्तों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के बीच कोई तनाव नहीं है। इस मौके पर पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, आशीष पांडेय दीपू, पूर्व पार्षद कमलेश सोलंकी, पार्षद छोटू यादव, पूर्व पार्षद उमेश यादव समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई