अयोध्याः राष्ट्रीय लोकदल अयोध्या का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या के रामगुलेला बाजार के व्यापारियों के साथ जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल में रालोद अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल, जिला अध्यक्ष बलराम यादव, जिला महासचिव संगठन रामशंकर वर्मा, जिला सचिव राम जियावन वर्मा शामिल रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अयोध्या के जिलाधिकारी ने रामगुलेला बाजार के लगभग चार सौ व्यापारियों की समस्याएं सुनीं तथा स्थलीय निरीक्षण कर अति शीघ्र समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रालोद अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने कहा कि कुंभ मेले में भारी भीड़ के कारण सुरक्षा का हवाला देते हुए प्राचीन रामगुलेला मार्ग को बंद कर दिया गया था, जो आज तक नहीं खोला गया, जिसके कारण रामगुलेला बाजार व आसपास के सभी बाजारों व सभी प्राचीन मंदिरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। बड़ी संख्या में व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं, सभी दुकानें बंद हैं। इस अवसर पर हीरालाल गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, रामविलास यादव, श्रवण कुमार, सत्यप्रकाश गुप्ता, नंद किशोर गुप्ता आदि प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल