अयोध्याः डाक विभाग की ओर से राम वन गमन पर विशेष डाक आवरण जारी किया गया। अयोध्या मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर हरे कृष्ण यादव, प्रवर डाकपाल अयोध्या प्रधान डाकघर अनुज कुमार सिंह एवं अध्यक्ष प्रयाग फिलैटलिक सोसाइटी ने प्रधान डाकघर अयोध्या में दिव्य दीपोत्सव विशेष डाक आवरण एवं कस्टमाइजेशन का विमोचन किया। प्रवर अधीक्षक डाकघर हरे कृष्ण यादव, प्रवर डाकपाल अनुज कुमार सिंह एवं अध्यक्ष प्रयाग फिलैटलिक सोसाइटी प्रमोद कुमार बंसल ने विशेष आवरण का अनकट किया।
इस अवसर पर चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सत्येंद्र प्रताप सिंह, प्रयाग फिलैटलिक सोसाइटी के राहुल गांगुली, व्यापार मंडल अयोध्या के उत्तम बंसल उपस्थित रहे। इस विशेष आवरण का विमोचन अयोध्या प्रधान डाकघर में प्रवर अधीक्षक डाकघर द्वारा किया गया। यह लोक त्याग का प्रतीक है, इसीलिए इन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम कहा जाता है- मर्यादा का पालन करने वाले श्रेष्ठ पुरुष। यह शब्द विशेष रूप से भगवान राम के लिए प्रयुक्त होता है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मर्यादा का पालन किया और आदर्श जीवन जिया। राम वन गमन का विशेष आवरण ज्ञान के प्रकाश को फैलाने का कार्य करता है। यह उन जीवन मूल्यों, लोक मान्यताओं और त्रेता युग के प्राचीन धर्म-संस्कृति के आवश्यक तत्वों की जीवंत पुनर्स्थापना है जो हमारी भारतीय चेतना परंपरा के सनातन प्रवाह और उसकी जीवंतता को अभिव्यक्त करते हैं।
भगवान राम की मूर्ति सनातन भारतीय जीवन परंपरा और लोक जीवन में उसके अर्थों के संश्लेषण को समाहित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। इस दौरान प्रयाग फिलैटलिक सोसायटी के श्री बंसल ने कहा कि राम वन गमन का विशेष आवरण देश-विदेश के पर्यटकों को अयोध्या आने के लिए प्रोत्साहित करेगा। वरिष्ठ पास ने बताया कि विशेष आवरण की कीमत 25 रुपये है। इस आवरण की कीमत 25 रुपये रखी गई है और इन्हें फिलैटलिक ब्यूरो के माध्यम से बेचा जाएगा। इस दौरान प्रयाग फिलैटलिक सोसाइटी के गांगुली ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह विशेष आवरण और भी खास है। प्रयाग फिलैटलिक सोसाइटी प्रयागराज अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को विशेष आवरण के माध्यम से विश्व पटल पर लाने के लिए तत्पर है। इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंह, जितेन्द्र यादव, जयशंकर प्रसाद वर्मा, सहायक पोस्टमास्टर अतुल उपाध्याय, राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई