अयोध्याः राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत सिविल लाइंस स्थित तिकोनिया पार्क में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर रामधारी दिनकर ने किया।
धरने में शामिल लोगों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछड़ा समाज एसटी एससी ओबीसी के साथ हर दिन अन्याय और अत्याचार हो रहा है। छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है, पढ़ने वाले बच्चों को गोली मारकर हत्या की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों और अन्याय और अत्याचार करने वाले लोगों को बचाने में लगी हुई है और जिन लोगों पर अत्याचार हुआ है उनके परिवारों को जेल में डाल रही है।
आज हम इसी के विरोध में धरना दे रहे हैं और सरकार से मांग कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट से न्यायिक जांच कराई जाए ताकि अपराधी को सख्त से सख्त सजा मिल सके और जिस परिवार के साथ अन्याय और अत्याचार हुआ है उसे एक करोड़ रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। प्रदर्शन में ईवीएम हटाने, आरक्षण की बहाली, पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने समेत कई मांगें उठाई गईं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर पिछड़े, दलित और वंचित वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशीष पटेल, मंडल अध्यक्ष संदीप पाल, अजय वर्मा, भीखई रावत, पूनम कौशल, रंजीता पाल, बृजमोहन, सुशीला दिनकर, लक्ष्मण निषाद, विजय वर्मा, चंद्रभान पटेल, शोभा बौद्ध, अनीता चौधरी, परशुराम निषाद, राम सुखपाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई