अयोध्याः प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू राजस्थान ने पूरे भारत में "नशा मुक्ति अभियान" शुरू किया है। यह अभियान भारत के कई राज्यों, शहरों, कस्बों से होता हुआ पवित्र नगरी अयोध्या पहुंचा। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या में "नशा मुक्ति अभियान" का शुभारंभ किया। यह अभियान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र चेला छावनी वजीरगंज से शुरू होकर नाका बाईपास होते हुए ब्रह्मा बाबा, मसोढ़ा, रानी बाजार, बारुन बाजार, मिल्कीपुर पहुंचा।
इस अभियान का लक्ष्य अयोध्या शहर के अधिक से अधिक बाजारों और गांवों तक पहुंचना और हर व्यक्ति को नशामुक्ति के बारे में जागरूक करना बताया गया। महापौर ने कहा कि इस नशामुक्ति अभियान से जुड़कर मैं अपनी अयोध्या नगरी और आज की पीढ़ी और आज के युवाओं को नशा मुक्त बनाने में पूर्ण रूप से सहयोगी हूं। अगर कोई व्यक्ति खुद को आध्यात्म, भक्ति, दूसरों की मदद आदि जैसे नेक कार्यों में लगाता है, तो वह नशा इस लत के सामने कुछ भी नहीं है और इसे बहुत आसानी से छोड़ा जा सकता है।
स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी शशि दीदी ने कहा कि हमारे अयोध्या और पूरे भारत में "राम राज्य" लाने के लिए अपने जीवन से व्यसनों को दूर करें और जीवन में नैतिक मूल्यों का विकास करें। तभी हमारे देश भारत में राम राज्य स्थापित होगा और हर घर, हर परिवार सुखी और समृद्ध बनेगा। "सहज राजयोग" का नियमित अभ्यास व्यसन मुक्त होने का सबसे सरल और आसान तरीका है। इस अवसर पर अर्चना, शैलजा, शिल्पी, रामजीत, सौरभ, फूलचंद, हरि प्रसाद, श्याम बहादुर, महेश, राजेंद्र, वासुदेव और निर्मल आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह