अयोध्याः अयोध्या उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा उन वीर व्यापारियों की याद में आयोजित की गई, जिन्होंने देश, समाज और व्यापारिक हितों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय व्यापारी शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
जिला अध्यक्ष कविंद्र साहनी ने कहा कि शहीद व्यापारियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका संघर्ष आज भी व्यापारी समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह भी संकल्प लिया गया कि संगठन व्यापारी हितों की रक्षा के लिए हमेशा एकजुट रहेगा और सकारात्मक कार्यों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाता रहेगा।
बैठक का संचालन मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया और अंत में सभी ने शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला महासचिव रमेश चौरसिया, आईटी सेल अध्यक्ष मानव महरोत्रा, राजेश मित्तल, सौरभ सरीन, रवि गुप्ता, परवेज हुसैन, सिद्धार्थ केसरवानी, अंकित जैन, प्रभात कुमार अग्रवाल, अयोध्या नगर अध्यक्ष सुशील जयसवाल समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव