अयोध्याः स्वास्थ्य विभाग ने अनियमितताओं और बिना अनुमति के चल रहे दो निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। देर शाम मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने महिला अस्पताल के सामने स्थित गुरु कृपा हॉस्पिटल और मां परमेश्वरी देवी हॉस्पिटल पर छापा मारा।
जांच में पाया गया कि दोनों अस्पतालों ने लंबे समय से अपने पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराया था। जांच के दौरान कई अन्य खामियां और अनियमितताएं भी सामने आईं, जिसके आधार पर दोनों अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने पहले दोनों अस्पतालों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी थी, लेकिन समय पर जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए गए। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि जिले में संचालित सभी निजी अस्पतालों को समय-समय पर अपने पंजीकरण का नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई के बाद निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है। कई अस्पताल अब अपने दस्तावेजों की जांच और नवीनीकरण की प्रक्रिया में जुट गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी इस तरह के नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी अस्पताल को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इलाज के लिए जाते समय अस्पताल की मान्यता और पंजीकरण स्थिति के बारे में भी जानकारी लें।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा