अयोध्याः अपनी मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग बिजली कर्मचारियों का धरना 34वें दिन भी जारी रहा। मुख्य अभियंता वितरण अशोक कुमार चौरसिया ने अब 5.5 करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि आप 23 अप्रैल से धरना-प्रदर्शन में उच्च तीव्रता वाले लाउडस्पीकर का प्रयोग कर रहे हैं। जिससे विभागीय कार्य बाधित हो रहे हैं। राजस्व की भी हानि हो रही है। आपसे अपेक्षा है कि आप तत्काल धरना-प्रदर्शन स्थगित करना सुनिश्चित करें, अन्यथा 23 से 31 अप्रैल तक 50 लाख रुपये प्रतिदिन तथा 01 से 20 मई तक 10 लाख रुपये प्रतिदिन की दर से हर्जाना वसूला जाएगा। धनराशि न देने पर एफआईआर की चेतावनी भी दी गई है।
इससे पहले भी मुख्य अभियंता की ओर से नोटिस जारी किया जा चुका है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले धरना दे रहे निविदा संविदा कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों पर हठधर्मिता व तानाशाही रवैये का आरोप लगाया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संघर्ष समिति अयोध्या के संयोजक रघुवंश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि अल्प वेतन वाले संविदा कर्मचारियों की आजीविका बहाल की जाए तथा प्रबंधन द्वारा लिए गए निजीकरण के प्रस्ताव को रद्द किया जाए। प्रदर्शन का संचालन विद्युत मजदूर पंचायत के नेता ज्ञानेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर विद्युत मजदूर पंचायत के जिला अध्यक्ष जय गोविंद सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष सुशील मौर्य, रुदौली ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र पांडेय, विकास तिवारी, इंद्र बहादुर सिंह, राम प्रकाश, संदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह