अयोध्याः अयोध्या राष्ट्रीय छात्र संगठन हमेशा छात्रों की आवाज बनकर खड़ा रहा है और भविष्य में भी छात्र हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा। उक्त बातें राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं फैजाबाद जिले के प्रभारी शाहिदुर्रहमान अंसारी ने कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित छात्र संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।
प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिदुर्रहमान ने फैजाबाद निवासी जय प्रताप गुप्ता को राष्ट्रीय छात्र संगठन के महानगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने की भी घोषणा की।
बैठक में मौजूद महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्र संघ चुनाव न कराकर राजनीति की नर्सरी को खत्म करने का प्रयास कर रही है, इसके विरोध में राष्ट्रीय छात्र संगठन को आगे आना चाहिए और छात्र संघ बहाली की मांग करनी चाहिए।
राष्ट्रीय छात्र संगठन के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जल्द ही अयोध्या महानगर में छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें शिक्षा, रोजगार और मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनिल तिवारी, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, अश्वनी सिंह मधुर, युवा अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, अशोक कुमार राय, देव कुमार वर्मा, अंशु दुबे, निजाम, विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल