अयोध्याः 23 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अयोध्या आ रहे हैं। अपने दौरे के दौरान वह हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए भव्य नवनिर्मित हनुमान कथा मंडपम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर महंतों ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
बैठक के बाद हनुमानगढ़ी के महंत डॉ. महेश दास महाराज व सहयोगी महंत पट्टी बसंतिया गौरी शंकर दास महाराज ने बताया कि 23 मई को अखिल भारतीय श्री पंच रामानंदी निर्वाणी अखाड़ा द्वारा भव्य नवनिर्मित हनुमान कथा मंडपम का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों कराया जाएगा। उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन पूजन करेंगे फिर उसके बाद मंडपम का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मंडप सांस्कृतिक विरासत के लिए किया गया है।
जिसमें 4 से 5 हजार सत्संग व कथाएं की जा सकेंगी। उद्घाटन समारोह को सफल बनाने के लिए पूरा हनुमानगढ़ी कार्यक्रम में जुटा हुआ है। जिसमें अयोध्या के प्रमुख मंदिरों के महंतों के साथ तमाम लोग शामिल होंगे। आपको बता दें कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हनुमानगढ़ी परिसर में यह मंडप बनाया गया है। कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं, और मंदिर प्रशासन की ओर से संतों-महंतों और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। इस मौके पर कई संत मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल