अयोध्याः उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष, उपमहामंत्री एवं पूर्वांचल प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र के असामयिक निधन पर आज सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क में शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान शिक्षामित्र संघ अयोध्या के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने उनके द्वारा पिछले 25 वर्षों से किए गए अनवरत संघर्षों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात हो कि तीन माह पूर्व सिर में मामूली चोट लगने के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। उनका गुजरात में इलाज कराया गया लेकिन जब कोई खास सुधार नहीं हुआ तो उनके बच्चे उन्हें लखनऊ लेकर आए और आइकॉन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसके बाद उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 21 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके आकस्मिक निधन से पूरे उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों में शोक की लहर दौड़ गई। गांधी पार्क में आयोजित इस शोक सभा में शिक्षामित्र संघ के संस्थापक जिला अध्यक्ष शिवानंद तिवारी, महासचिव राम दर्शन यादव, मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष राम प्रकट शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व समायोजित शिक्षक शैलेन्द्र कुमार निषाद, तिलक राम निषाद, हरिनारायण गुप्ता, मुकेश कुमार विश्वकर्मा, जिला सचिव रामकरन भारती, लालजीत यादव सहित दर्जनों शोक संतप्त साथी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव