अयोध्याः फैजाबाद पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं और 10वीं का रिजल्ट अभूतपूर्व रहा। 10वीं में शौर्य दुबे ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, आदित्य वर्मा ने 94% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा पुष्पेंद्र मणि तिवारी ने 94% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, अर्नव तिवारी ने 93% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान तथा शौर्य सिंह और अर्शदीप ने 91% अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अर्नव तिवारी ने कंप्यूटर में 100 अंक, शौर्य दुबे ने अंग्रेजी में 96 अंक, पुष्पेंद्र मणि तिवारी और अर्नव तिवारी ने हिंदी में 97 अंक, शौर्य दुबे ने गणित में 91 अंक, शौर्य दुबे ने विज्ञान में 98 अंक, पुष्पेंद्र मणि तिवारी ने सामाजिक विज्ञान में 96 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार 12वीं विज्ञान वर्ग में रेहान हसन ने 90 प्रतिशत अंक, वाणिज्य वर्ग में पुष्कर द्विवेदी ने 92 प्रतिशत अंक तथा श्वेता यादव ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विषयवार रेहान हसन अंग्रेजी में 99 अंक, पुष्कर द्विवेदी अर्थशास्त्र में 98 अंक, पुष्कर द्विवेदी हिंदी में 95 अंक, रेहान हसन भौतिक विज्ञान में 92 अंक तथा कार्तिक शुक्ला शारीरिक शिक्षा में 93 अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ रहे। इस अवसर पर चेयरपर्सन जरीना खान, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार मिश्रा एवं कोऑर्डिनेटर सदाफ इकबाल ने विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रबंधक उमर मुस्तफा ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने फैजाबाद पब्लिक स्कूल की समिति, शिक्षकों, प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य का विशेष आभार व्यक्त किया जिनके कुशल प्रबंधन में विद्यार्थियों ने सीबीएसई में कीर्तिमान स्थापित किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह