अयोध्याः सिविल लाइंस स्थित आर्थो मेडिकल सेंटर में लापरवाही और इलाज की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम को आईएमए के विरोध का सामना करना पड़ा। मामला एक ऑपरेशन में लापरवाही के आरोपों से जुड़ा है, जिसकी शिकायत भाजपा नेत्री मधु पाठक ने सीएमओ और जिलाधिकारी से की थी। शिकायत के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित पांच सदस्यीय जांच कमेटी अस्पताल पहुंची। जिसमें नोडल नर्सिंग डॉ. संदीप शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने डॉक्टर का पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं थे। टीम के लौटने के बाद जब जांच कमेटी के दूसरे सदस्य डॉ. अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे तो उन्हें आईएमए के डॉक्टरों के विरोध का सामना करना पड़ा।
डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि वह सीएमओ कार्यालय से रूटीन निरीक्षण के तहत आए थे, जिसमें बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण, लॉगबुक और एचआर से जुड़े दस्तावेजों की जांच शामिल थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निवारण के लिए स्वास्थ्य विभाग में एक सुनियोजित प्रक्रिया और शिकायत निवारण प्रकोष्ठ काम कर रहा है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र बनौधा ने आरोप लगाया कि पंजीकृत डॉक्टरों के दस्तावेज जमा करने के बावजूद कई क्लीनिक और नर्सिंग होम का पंजीकरण नहीं किया जा रहा है और बिना पूर्व सूचना के अस्पतालों को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि रुदौली के डॉ. मेराज के अली हॉस्पिटल को भी बिना सूचना के सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अली हॉस्पिटल को सील करने की शिकायत लेकर वे सभी सीएमओ से मिलने गए थे। इसी दौरान अवध ऑर्थो सेंटर के डॉ. अब्दुस्सलाम का फोन आया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम हॉस्पिटल को सील करने पहुंची है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की जटिलता की शिकायत की जांच की जाए। डॉक्टर का पक्ष भी सुना जाए और उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा