अयोध्याः विकासखंड पूरा बाजार के ग्राम सभा सरायराशी में आज आशा फ्यूल सेंटर का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित रहे, जिन्होंने केंद्र का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर आलोक सिंह रोहित ने कहा कि इस तरह के ऊर्जा केंद्र की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं तो मिलेंगी ही, साथ ही क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में यशदीप सिंह (सेल्स ऑफिसर, इंडियन मिल कॉर्पोरेशन लिमिटेड), राजेश सिंह (अध्यक्ष, इंडियन ऑयल एसोसिएशन), एकादशी सिंह (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), परमात्मा सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फ्यूल सेंटर की प्रोपराइटर पूजा सिंह पत्नी रामजी सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण व समय से सेवा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया। आशा फ्यूल सेंटर के खुल जाने से अब सरायराशी व आसपास के गांवों को पेट्रोल-डीजल जैसी जरूरी सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल