अयोध्याः राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, अयोध्या में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन बड़े ही जोश और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक सेवायोजन, देवव्रत कुमार ने मेले का उद्घाटन करते हुए बताया कि मॉरिस गैरेज (MG Motor India Pvt. Ltd.), JSW और धूत ट्रांसमिशन जैसी कंपनियों ने इस इवेंट में शिरकत की।
इन कंपनियों ने तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए इंटरव्यू लिए, जिससे छात्रों को उद्योग जगत की मांगों का सीधा अनुभव मिला।
मेले में लगभग 150 से 200 बच्चों ने विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू दिया। रोजगार मेला में गुजरात की एक प्रमुख कंपनी द्वारा साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार में युवाओं ने उत्साह से भाग लिया।
युवाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया। इस आयोजन से न सिर्फ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिले, बल्कि यह मेले रोजगार क्षेत्र में आवश्यक संपर्क बनाने का भी एक महत्वपूर्ण जरिया साबित हुआ। इस तरह के आयोजनों से युवाओं के भविष्य को और बेहतर बनाने में मदद मिल रही है, और उन्हें उनके कौशल के अनुरूप रोजगार मिल रहा है। इस अवसर पर महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य एलपी सिंह, निखिल सिंह, अजीत सिंह, राकेश कुमार मौर्य दिनेश चंद मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल