अयोध्याः उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्योगों को बढ़ावा देने और उद्योग बंधुओं की समस्याओं का निस्तारण करने को लेकर काफी सक्रिय हैं। इस कारण जिला प्रशासन भी उद्योग बंधुओं से जुड़े मामलों को लेकर काफी गंभीर है। अयोध्या के मण्डलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में गुरुवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मण्डलायुक्त ने मीटिंग में उपस्थित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्योग बंधुओं की समस्याओं का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता पर किया जाए।
मण्डलायुक्त ने बैठक के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को उद्योग बंधुओं की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। उद्योग बन्धु की बैठक के दौरान औद्योगिक आस्थान गद्दौपुर क्षेत्र की साफ सफाई न किये जाने की शिकायत की गयी, जिस पर मण्डलायुक्त ने नगर निगम को नियमित सफाई किये जाने के निर्देश दिये हैं। बैठक के दौरान लघु उद्योग भारती के उद्यमियों द्वारा अनुरोध किया गया कि औद्योगिक विकास के लिए राम सनेही घाट के निकट यूपीसीडा द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम को निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने का मामला उठाया गया। इसको गंभीरता से लेते हुए मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी अयोध्या को मामले का संज्ञान लेकर प्राथमिकता पर निस्तारित कराने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग, अग्रणी बैंक प्रबंधक, सहायक श्रमायुक्त अयोध्या, उद्यमी सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह