अयोध्या। अयोध्या नगर निगम के दो वर्ष पूरा होने पर राम कथा पार्क में आयोजित नगर उपलब्धि समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम के पूर्वज भागीरथी की तपस्या का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना की और कहा कि नमामि गंगे की परियोजना की देन है कि मां गंगा अविरल और निर्मल हैं। उनके तट की क्षमता पूरी दुनिया का पेट भरने के लिए अन्य उत्पादन की है। प्रयागराज के तट पर आयोजित महाकुंभ के मौके पर देश-विदेश के 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने इसका दर्शन किया।
राममंदिर में रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 500 वर्ष का इंतजार खत्म हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैभव राममंदिर के रूप में वापस लौटा। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ऐलान किया कि एक से सात जुलाई तक हर जिले में एक नदी को पुनर्जीवित किया जाएगा और उसके तट पर वृक्षारोपण होगा। उन्होंने अयोध्या धाम की एक नदी को पुनर्जीवित करने पर जोर देते हुए लोगों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस की मौके पर उन्हें लखनऊ में बेल का पौधा लगाने का अवसर मिला तो सरयू तट पर पुष्प वाटिका में पीपल, पाकड़, नीम सहित नवग्रह के पेड़ लगाने के अवसर पर भागीदारी करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि आगामी 23 जून को एक प्रधान, एक निशान, एक विधान का नारा देने वाले पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। हाईवे के किनारे भी वृक्षारोपण कराया जाएगा।
उन्होंने अयोध्या के विकास की चर्चा करते हुए महापौर महंत गिरीशपति को धन्यवाद दिया और कहा कि अब अयोध्या राम की अयोध्या की तरह दिखती है, जैसा वर्णन वाल्मीकि और महाकवि तुलसीदास ने किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को सिक्स लेन और फोरलेन सड़कों से जोड़ा गया है। एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है। राम की पैड़ी का विस्तार हुआ है।
मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 16 करोड़ श्रद्धालु गत वर्ष अयोध्या आए, जबकि पहले बहुत कम श्रद्धालु आते थे। अयोध्या आने वालों को गोली, लाठी का सामना करना पड़ता था। अब उनका स्वागत पुष्प वर्षा से किया जाता है। उन्होंने कहा कि कभी अयोध्या की पहचान सकरी गलियां, गंदगी, बिजली और पानी संकट से थी, जबकि अब यहां आने वाले को अयोध्या बदली नजर आ रही है। देव नदी के रूप में सरयू का दर्शन हो रहा है। उन्होंने नगर में माता जानकी, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, हनुमान, सुग्रीव, निषाद राज आदि के नाम पर सिटी फॉरेस्ट विकसित करने का आह्वान किया।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर की उपलब्धियां साझा की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या के दूसरे विक्रमादित्य की उपाधि से नवाज कर जन्मदिन की बधाई दी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप अयोध्या को स्मार्ट, स्वच्छ नगर बनाने के लक्ष्य की ओर हम बढ़ रहे हैं।हमारा सपना है कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को एक बूंद जल न खरीदना पड़े। उन्हें निर्मल सरयू जल उपलब्ध हो। उन्होंने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, डॉ अमित सिंह चौहान, अभय सिंह, चंद्रभान पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव मंचासीन रहे। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन कवयित्री पूजा मिश्र ने किया। कार्यक्रम में वामन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण, बड़े भक्तमाल मंदिर के महंत अवधेश दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत रामलखन दास, मधुकरिया संत मिथिला बिहारी दास समेत संतों महंतों ने शिरकत की।
महिला कर्मियों का सम्मान मुख्यमंत्री के हाथों नगर निगम की महिला कर्मचारियों में अमृत सखी कोमल यादव सफाई मित्र रीता एवं मिथिलेश का प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।
सेवा के अद्भुत दो वर्ष पूरा होने पर प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन करने के साथ ही मुख्यमंत्री जी ने 63 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात अयोध्यावासियों को दी। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि 30 करोड़ 38 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्मित 50 विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के साथ किया। इसके अलावा 33 करोड़ आठ लाख 81 हजार रुपये की 92 परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास किया।
नीक लागै हो मोदी-योगी कै शसनवा गीत के माध्यम से गायक विवेक पांडेय ने सरकार और नगर निगम की उपलब्धियों को रेखांकित किया तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। उन्होंने सीताराम चरण अति पावन..., जै जै सरयू जय मां सरयू... आदि भजनों के माध्यम से अलौकिक, अद्वितीय अयोध्याधाम की छवि प्रस्तुत की। नगर निगम की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी भी नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर नगर निगम की उपलब्धियां पर आधारित लघु कथा फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित की गई।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा