अयोध्या। जनसंघ के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सर्किट हाउस सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा श्वेता सिंह थीं।
संगोष्ठी की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह ने कहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ’एक देश, एक विधान, एक निशान’ के सिद्धांत के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा, डॉ. मुखर्जी का बलिदान कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने बिना स्वार्थ के राष्ट्र के लिए जीवन अर्पित किया, ऐसे महापुरुष को नमन करना हमारा कर्तव्य है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद का बलिदान आज भी राष्ट्रभक्ति और अखंडता की प्रेरणा है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया। उनके सिद्धांत और विचार आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। संगोष्ठी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धाजंलि देते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इससे पूर्व श्वेता सिंह ने सर्किट हाउस में पौधरोपण भी किया।
कार्यक्रम में सर्किट सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, डॉ राकेश मणि त्रिपाठी, अरविंद सिंह, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्य, परमानंद मिश्रा, अमल गुप्ता, रीना द्विवेदी, शकुंतला गौतम, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल