Emergency Black Day : सर्किट हाउस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने कहा कि आपातकाल को देश काला दिवस के रुप में मना रहा है। अपने शासन काल के दौरान कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की थी।
आपातकाल के दौरान जिस कांग्रेस ने संविधान की हत्या किया था। आज वह दूसरों पर आरोप लगा रही है। आपातकाल के बारें में वर्तमान पीढ़ी को जानकारी देने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें तत्समय के घटनाचक्र की वर्तमान पीढ़ी को जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के पहले व इमरजेंसी के बाद भी भारत एक बीमारू देश के रूप में था। देश में भुखमरी की स्थित थी। कांग्रेस केवल गरीबी हटाओं का नारा देती थी। लेकिन भाजपा की सरकार आते ही अंत्योदय की शुरुआत हुई। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने गरीबों को आवास दिया। इतने बड़ी संख्या में किसानों को सम्मान निधि देने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। गरीब कल्याण की योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू की गई है।
उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस आज देशहित में होने वाले कार्यो पर प्रश्नचिन्ह लगाती है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब भाजपा के नेता देशहित में किए कांग्रेस के कार्यो की तारीफ करते थे। जिस कांग्रेस के सैकड़ो बार संविधान को बदला। आज वह संविधान को लेकर लोगो को गुमराह कर रही है।
प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, विधायक रामचन्दर यादव, चन्द्रभानु पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल