अयोध्या। फैजाबाद अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा मिल्कीपुर विधानसभा के पांच नंबर चौराहे पर कार्यकर्ता बैठक व आम की दावत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान को खत्म करना चाहती है। वर्तमान समय में सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ की योजना बना रही है।
सांसद ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। समाजवादी पार्टी को संविधान बचाने के लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़े देगी। संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी। संविधान की रक्षा व पीडीए के हक़ व अधिकारों के लिए भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लूट, डकैती, बलात्कार, महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है। नेताजी मुलायम सिंह यादव कहा करते थे कि जहां पर अत्याचार होता है, वहां पर अत्याचार के विरुद्ध सपा का कार्यकर्ता खड़ा होता है। किसी अन्य दूसरे दल का कार्यकर्ता नहीं खड़ा होता। जनता अखिलेश यादव की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में अयोध्या की पांचों विधानसभा सीटों की जीत के साथ उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनेंगी। अखिलेश यादव पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में पंचायत चुनाव को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पृथ्वीराज यादव व संचालन यदुनाथ यादव ने किया। कार्यक्रम को जिला महासचिव बख्तियार खान, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, छोटेलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष रामजी पाल, आकिब खान, जय सिंह यादव, राम करन यादव, इंद्रपाल यादव, माखन लाल यादव, छेदी सिंह, रामबहादुर यादव, सरोज यादव, सीताराम यादव, राकेश चौरसिया, साहबलाल यादव, सुनील कोरी, महेंद्र यादव, लालदेव चौरसिया, महेश शर्मा, अरविंद सिंह, सिराज अहमद, गया प्रसाद यादव सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार