अयोध्याः 1924 में स्थापित अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य महासभा (रजि.) के तत्वावधान में कसौंधन वैश्य सभा की जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के धर्मगंज बाजार में 750 महिलाओं के लिए दुरदुरिया पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कसौंधन समाज के राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि कसौंधन समाज के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता रहे। कार्यक्रम में मिल्कीपुर विधायक बाबा रामलखन ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप जी महाराज व अवसान मैया की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पूजन से हुई। भीषण गर्मी में समाज व जनकल्याण के लिए महिलाओं का उत्साह देखने लायक था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं के योगदान को कभी कम नहीं आंका जा सकता। उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर समाज व देश के कल्याण के लिए महिलाओं ने विपरीत मौसम में व्रत रखकर लोक कल्याण के लिए दुर्दुरिया की पूजा की। कसौंधन समाज के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता ने कहा कि दुर्दुरिया पूजा क्षेत्र के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगी।
उन्होंने कहा कि आधी आबादी वाली महिलाओं ने हमेशा जन कल्याण के लिए त्याग किया है और आज एक बार फिर उन्होंने देश व समाज की उन्नति के लिए यह आयोजन कर अपनी योग्यता साबित की है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरुण कसौंधन ने किया तथा आभार ज्ञापन जिला अध्यक्ष बैजनाथ वैश्य ने किया। कार्यक्रम के संयोजक जिला मंत्री लक्ष्मी प्रसाद कसौंधन ने अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र से स्वागत किया।
विशाल दुरदुरिया पूजन कार्यक्रम में जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मायादेवी कसौंधन, महासचिव बिंदु कसौंधन, जिला उपाध्यक्ष अनिता गुप्ता, माधुरी वैश्य, गुड़िया गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष नीलम गुप्ता, जिला अध्यक्ष बैजनाथ वैश्य, जिला महासचिव अरुण कसौंधन, जिला कोषाध्यक्ष लवकुश कसौंधन, लक्ष्मी प्रसाद कसौंधन, गिरधारी लाल कसौंधन, सोमेश कसौंधन, लाल जी कसौंधन, संजय कसौंधन, राहुल कसौंधन, महेंद्र चौरसिया, अरुण द्विवेदी, विनोद कसौंधन, बंटी कसौंधन, सर्वेश कसौंधन, शिवम गुप्ता प्रिंस सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल