अयोध्या: अखिल भारतीय प्रधान संगठन, जनपद अयोध्या की जिला कार्यकारिणी की बैठक श्री हरिनारायण सिंह शिक्षण संस्थान, डेरामूसी में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने, अक्टूबर माह में विशाल जिला सम्मेलन/सेमिनार की तैयारी करने तथा जनपद के प्रधानों का उत्पीड़न रोकने पर चर्चा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारियों सहित लगभग (250) ढाई सौ प्रधान उपस्थित रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद अयोध्या में प्रधान संगठित हैं, यदि किसी भी प्रधान को किसी के द्वारा परेशान किया गया तो संगठन उसकी ईंट से ईंट बजा देगा। साथ ही श्री सिंह ने पत्रकारों को बताया कि अक्टूबर माह में अयोध्या में प्रधानों का विशाल सम्मेलन/सेमिनार आयोजित किया जाएगा। अपने सम्बोधन में प्रदेश महासचिव अनिल तिवारी ने कहा कि जनपद अयोध्या के प्रधान संगठन की उपलब्धियां अनगिनत हैं तथा पूरे प्रदेश में जनपद अयोध्या का संगठन सबसे मजबूत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह तथा संचालन सुभाष शुक्ला ने किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रक्षा राम यादव, श्रीनिवास तिवारी जिला संरक्षक, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सोहावल अम्बरीश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष तारुन सुरेश सिंह कक्कू, ब्लॉक अध्यक्ष माया केसरी यादव, ब्लॉक अध्यक्ष हरिंग्टनगंज अशोक तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष मवई पवन कुमार वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रुदौली बलभद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मिल्कीपुर इंद्रसेन यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बीकापुर विशाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मसौढ़ा मोहम्मद नईम, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील शंकर, महासचिव योगेंद्र प्रताप सिंह फौजी, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश कोरी, जिला सचिव महेश प्रताप यादव, प्रमुख जिला सचिव श्रवणजीत कनौजिया, जिला सचिव नियाज अहमद आदि ने संबोधित किया।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार