लखनऊः ऐशबाग में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। पिछले दिनों इसके निर्माण की धीमी प्रगति के कारण कार्यदायी संस्था पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष कार्रवाई भी कर चुके हैं। इस संस्था पर 2.5 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है। ऐशबाग में कई और काम होने हैं। प्राधिकरण अधिकारी इनको जल्द पूरा कराने के लिए बोल चुके हैं।
ऐशबाग में वॉटर वर्क्स रोड पर नजूल की भूमि है। इसमें प्राधिकरण ने प्रधानमंत्री आवास बनाने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने हाल में ही कई योजनाओं का निरीक्षण भी किया है। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कमियों का सामना करना पड़ा। प्राधिकरण काफी दिनों से ऐशबाग की सरकारी भूमि का सर्वे कराकर इसमें किसी योजना के अंतर्गत काम करना चाह रहा है। वर्तमान में लिए गए निर्णय पर नियोजन की कार्रवाई हो सके, इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी बना दी गई है। इस कमेटी की अध्यक्षता अपर सचिव करेंगे।
कमेटी एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। जिस जमीन पर पीएम आवास बनाने का निर्णय लिया गया है, उस पर कई परिवार झोपड़ी बना कर रह रहे हैं। अवैध रूप से बनाई गई झोपड़ियों से ही व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता के अलावा नजूल भूमि से संबंधित अधिकारी को कहा गया है कि वह पत्रावली चेक करें। इसके बाद ही अतिक्रमण हटाने के प्रयास किए जाएंगे। ऐशबाग की जमुना झील के पास अटल पार्क बनाया जा रहा है।
यहां कुछ अराजक तत्व बाउन्ड्री लांघ कर पार्क पहुंच जाते हैं, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं होगा। यहां पार्क के रख-रखाव में सेना के रिटायरमेंट कर्मी लगाए जाएंगे। जल्द ही यहां घूमने के लिए इसे खोल दिया जाएगा। दूसरी ओर प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने चारबाग रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज का हाल देखा और यहां एक्सीलरेटर सीढ़ियों के निर्माण के निर्देश दिए। अब इस काम के लिए स्ट्रक्चर डिजाइन और लोड टेस्टिंग की जाएगी। उधर, सुदर्शनपुरी में कम्यूनिटी सेंटर का काम चल रहा है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्यों पर सारा ध्यान है। इसे और तेज किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई