AUS vs SA: मध्य प्रदेश के इंदौर से देश को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शनिवार को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच होना है। मैच पहले ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ हुई। घटना के बाद, पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए पांच थानों की एक टीम बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने इंदौर के आजाद नगर निवासी अकील की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी अनुसार ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम रेडिसन होटल में ठहरी हुई थी। पास ही एक कैफ़ था जहां ऑस्ट्रेलिया की दो महिला खिलाड़ी टहल रही थीं। इस दौरान बाइक सवार अकील वहां पहुंचा और दोनों क्रिकेटरों को परेशान करने लगा। इतना ही नहीं उसने एक खिलाड़ी को गलत तरह से छुआ भी है। छेड़छाड़ की घटना होते ही महिला क्रिकेटरों ने आपातकालीन सूचना भेजी।
सुरक्षा अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस की शिकायत के आधार पर, एमआईजी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी अकील को गिरफ्तार कर लिया। सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिकायत की जांच की गई और आरोपी को छेड़छाड़, अनुचित स्पर्श और पीछा करने का दोषी पाया गया।
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम इस समय टूर्नामेंट की अंक तालिका में शीर्ष पर है। उनका आखिरी लीग मैच शनिवार को इंदौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के भारत या इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच का फैसला करेगा। अगर ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीत जाता है, तो उसका सामना 29 अक्टूबर को गुवाहाटी में भारत से होगा। अगर वह हार जाता है, तो उसका सामना 30 अक्टूबर को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल