बांदाः शनिवार की शाम करीब पांच बजे बेटी और नातिन ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों की माने तो दोपहर को घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि परिवार के लोग कुछ भी बोलने से मना कर रहे हैं परन्तु पुलिस अपनी टीम के साथ जांच कर रही है।
आपको बता दें कि पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि शाम को वह पानी भरने गई थी। तभी देखा कि घर के कमरे के अन्दर धन्नी में दुपट्टे से फांसी के फंदे में लटकी मिली हैं। महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को सूचना मिलते ही पैलानी थानाध्यक्ष सुखराम सिंह सहित नायब तहसीलदार गांव पहुंचे और शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए मार्चरी भेज दिया है।
सोलह वर्षीय किशोरी के पिता मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते हैं। जिसके दो भाई व एक बहन है। अपने घर में सबसे बड़ी व कक्षा दस तक पढ़ी थी। वहीं दूसरी किशोरी के पिता ने बताया कि वह पन्नी लेने बाज़ार गया हुआ था। लौटकर आया तो बिटिया ने ही खाना परोसा है। उसके बाद दोनों ने फांसी लगा ली है। जिसकी जानकारी उसे नहीं हुई कि कब और क्यूं फांसी लगा ली।
इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया खुदकुशी का ही लग रहा है। हालांकि शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। किशोरियों के पिता व पारिवारिक जन मौत का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ खुलासा हो पाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई