Apex Mall Fire: राजस्थान के जयपुर में मंगलवार सुबह एपेक्स मॉल में भीषण आग लग गई। शोरूम में लगी आग की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को शोरूम के शीशे तक तोड़ने पड़े । बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। इस अग्निकांड में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, आग ज्योति नगर थाना इलाके में स्थित एपेक्स मॉल की तीसरी मंजिल पर लगी थी। सुरक्षा गार्ड ने सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना दी। कंट्रोल से आग लगने की सूचना मिलने पर टीमों को मौके पर भेजा गया। साथ ही आग की सूचना मिलने पर बाइस गोदाम और घाटगेट से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दमकल कर्मियों के अनुसार सीढ़ियों के जरिए तीसरी मंजिल पर पहुंचकर आग पर काबू पाना ठीक नहीं था। इसलिए एक मशीन बुलाई गई, जिससे दमकल कर्मियों को उठाकर तीसरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पाया गया। तीसरी मंजिल पर तीन शोरूम हैं, जो जलकर राख हो गए। शोरूम मालिक को इसकी सूचना दे दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई